Breaking News

गाजियाबादः नाराज महिला ने डॉक्टर पर फेंका तेजाब

acid-attack16www.puriduniya.com गाजियाबाद। गाजियाबाद के वैशाली इलाके में एक महिला द्वारा सोमवार को एक डॉक्टर पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात महिला पर वैशाली में प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर अमित पर तेजाब फेंकने का आरोप है। हमले का शिकार हुए डॉक्टर को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। पीड़ित डॉक्टर वैशाली में डॉग केयर सेंटर चलाते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कथित तौर महिला के डॉक्टर के साथ संबंध थे। गाजियाबाद आने से पहले डॉक्टर अमित मेरठ में आरोपी महिला के ही घर में ही किराए पर रहते थे। कुछ दिनों पहले ही डॉक्टर अमित मेरठ से यहां आए थे। महिला चाहती थी कि डॉक्टर अमित उनके पास मेरठ वापस आ जाएं। इस बात से नाराज आरोपी महिला ने डॉक्टर अमित पर तेजाब फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता उनका सामान ले जाने के लिए मेरठ में उनके किराए के मकान में गए थे। लेकिन आरोपी महिला (और मकान मालकिन) ने उन्हें डॉक्टर का सामान नहीं ले जाने दिया था।