Breaking News

कोलकाता फ्लाईओवर हादसा: कंपनी ने कहा ‘भगवान की लीला’

ivrclकोलकाता। कोलकाता में हुए फ्लाईओवर हादसे के बाद इसकी निर्माता कंपनी के अधिकारी का बयान सामने आया है। इस फ्लाईओवर को इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी आईवीआरसीएल (IVRCL) है। आईवीआरसीएल के अधिकारी केपी राव ने इसे ‘ऐक्ट ऑफ गॉड’ (भगवान की लीला) कहा है।
मैनेजमेंट का कहना है कि फ्लाईओवर का 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया था। हर एक चीज को चेक करके काम किय़ा जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस हादसे वे लोग खुद स्तब्ध हैँ।

इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने की खबर मिलते ही कंपनी के हैदराबाद के कर्मचारी दफ्तर छोड़कर कहीं निकल गए। सीएम ममता बनर्जी ने भी अपनी चुनावी रैलियों को रद्द कर घटनास्थल का रुख किया।

ममता बनर्जी के मुताबिक हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने मुआवजों की घोषणा कर दी है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी गई है। हल्की चोट वालों को एक लाख रुपए की मदद दी गई है।