Breaking News

कर्ज चुकाओ या अपनी पत्‍नी को आठ लोगों के साथ सेक्‍स कराओ

panchayat (1)मुंबई। अगर तुम कर्ज नहीं चुका पर रहे हो तो उसके बदले अपनी पत्‍नी से सेक्‍स करवाओ। ये शर्मसार मांग किसी पुरुष की नहीं बल्कि इंसाफ करने वाली पंचायत ने की है। ये शर्मसार घटना महाराष्‍ट्र से सामने आई है। परभनी जिले में एक जातीय पंचायत ने ऐसा शर्मनाक फैसला सुनाया है जिसने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। करीब आठ पंचों ने मिलकर एक महिला से सेक्‍स की मांग की है। महिला के पति ने छह लाख रुपए कर्ज लिया था। जब वह कर्ज नहीं लौटा पाया तो पंचायत ने यह फैसला सुनाया है।

इस शर्मनाक मामले में महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस) के सफलतापूर्वक हस्तक्षेप के कारण न केवल पति पत्‍नी पर लगाए गये सामाजिक बहिष्कार को हटाया गया बल्कि पंचायत को भी भंग कर दिया गया। इस दंपति की पहचान दीपक भोरे और उसकी पत्नी के रूप में की गयी है जो ‘गोंधली’ समुदाय के हैं। यह घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने आशंका जताई कि स्थानीय पंचायत में कर्ज के बदले सेक्‍स के इस तरह के गैरकानूनी फैसले पहले भी सुनाए गए होंगे। हालांकि अभी तक ऐसा कोई अन्य मामला पुलिस में दर्ज नहीं किया गया है।

मऊ की रहने वाली एक महिला के मुताबिक उसकी सास ने गाँव के ही एक व्यक्ति से छह महीने पहले कर्ज लिया था। कर्ज ना चुका पाने पर सास अपनी बहू पर उस व्‍यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगी। महिला ने इस बारे में जब अपने पति को बताया तो उसने भी अपनी माँ का ही साथ दिया। करीब छह महीने पहले पति और सास दोनों ने मिल कर उस व्यक्ति को जबरदस्ती घर में घुसा दिया और उसने महिला से जबरन बलात्कार किया। मामले में कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।