Breaking News

करगिल में 12 फीट बर्फ के नीचे मिला जवान का शव

kargil20श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के करगिल सेक्टर में शनिवार को आए हिमस्खलन में फंसे सेना के एक जवान को नहीं बचाया जा सका। रविवार को सेना ने करीब 12 फीट बर्फ के नीचे दबे जवान विजय कुमार का शव निकाला। सेना दो दिनों से जवान को तलाशने के अभियान पर थी।
इस तूफान में सेना के दो जवान फंस गए थे। हादसे के बाद एक जवान को बचा लिया गया था। उस जवान की हालत दूसरे दिन भी स्थिर है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना का एक पोस्ट हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।

ये दोनों जवान सर्विलांस ड्यूटी पर थे। हिमस्खलन की वजह से ये फंस गए थे। इससे पहले फरवरी में सियाचिन में आए एक हिमस्खलन में फंसकर सेना के 10 जवानों की मौत हो गई थी। रेस्क्यू अभियान में लांसनायक हनमनतप्पा को 6 दिनों बाद 25 फीट बर्फ के नीचे से जिंदा निकाला गया था। लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई।