Breaking News

ऑस्कर अवॉर्ड के लिए प्रियंका पहुंची लॉस एंजिल्स

priyanka-chopraबॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 88वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के लिए लॉस एंजिल्स में हैं। रविवार को होने वाले इस समारोह में प्रियंका भी बतौर प्रेजेन्टर शामिल होंगी।

प्रियंका ने मांट्रियल (कनाडा) से लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरते वक्त सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने फैन्स के साथ यह बात शेयर की है। प्रियंका ने लिखा ‘ऑस्कर समारोह के लिए लॉस एंजिल्स जा रही हूं। हां..दूरी लंबी है।’

प्रियंका ने लिखा, ‘मैंने स्वर्णिम सपना देखा। ऑस्कर का रिहर्सल। अब टीएलसी का वक्त है। स्पा।’

अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से मिली सफलता के बाद प्रियंका को ऑस्कर कार्यक्रम में जूलिएन मूर, रीज विदरस्पून और व्हूपी गोल्डबर्ग जैसे सितारों के साथ प्रस्तुति का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा एक हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी। इन दिनों प्रियंका एक साथ कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। इसके कारण भी वो सुर्खियों में बनी हुई हैं।