Breaking News

ईरान की संसद पर हमला, हथियारों से लैस हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक बनाया

तेहरान। ईरान की संसद पर बड़ा हमला हुआ है। तीन अज्ञात बंदूकधारियों ने संसद पर हमला कर एक शख्स को घायल कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों को बंदूकधारियों ने बंधक भी बना लिया है। इस बीच दक्षिणी तेहरान के इमाम खमैनी मकबरे में भी फायरिंग की खबरें हैं।

Shooting inside Iran Parliament, three people injured: Local media

बंदूकधारियों और ईरानी सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग चल रही है। उधर स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। खबरों के मुताबिक बंदूकधारियों के हमले में दो विजिटर घायल हुए हैं जबकि एक सुरक्षा अधिकारी भी घायल हुआ है। स्थानीय न्यूज एजेंसी मेहर ने सांसद इलियास हजरती के हवाले से यह जानकारी दी है।