Breaking News

आयरलैंड में चुनाव बाद गतिरोध की आशंका

election polडबलिन। आयरलैंड में चुनाव में बेहद कड़े मुकाबले के बाद राजनीतिक गतिरोध पैदा होने की संभावना है। चुनाव पूर्व एक सर्वे में प्रधानमंत्री एंडा केनी की सरकार के समर्थन में गिरावट आने के कारण यह संभावना व्यक्त की गई है। आयरिश टाइम्स के लिए इप्सोस एमआरबीआई की ओर से कराए गए चुनाव पूर्व सर्वे के अनुसार केनी की फाइन गाएल पार्टी को 26.1 प्रतिशत समर्थन मिला है जबकि वर्ष 2011 में हुए पूर्ववर्ती चुनाव में पार्टी को 36.1 प्रतिशत समर्थन मिला था।

इस बीच गठबंधन साझीदार लेबर का समर्थन भी 19.5 से गिरकर 7.8 प्रतिशत रह गया है। द टाइम्स की गणना के अनुसार फाइन गोएल और लेबर को 58 से 68 तक सीटें मिल सकती है जबकि बहुमत प्राप्त करने के लिए 80 सीटों की आवश्यकता है। चुनाव पूर्व सर्वे के अनुसार फाइन गोएल सबसे बड़ी पार्टी बनेगी लेकिन संभावना है कि केनी सरकार बनाने के लिए और सहयोगियों को गठबंधन में शामिल कर सकते हैं।

इस बात की भी संभावना है कि फाइन गोएल और उसकी चिर प्रतिद्वंद्वी फियन्ना फेल के बीच ‘महागठबंधन’ हो। फियन्ना फेल सर्वे में दूसरे स्थान पर रही है और 2011 की तुलना में उसकी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी हुई है। 2011 में पूर्ववर्ती चुनावों में पार्टी को मतदाताओं ने आर्थिक संकट की सजा दी थी जिसके बाद फाइन गोएल सत्ता में आई थी। चुनाव पूर्व सर्वे में सिन फीन तीसरी बड़ी पार्टी रही।