Breaking News

आईपीएल नीलामीः ये हैं सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

नेगी 30 गुना और नायर 40 गुना ज्यादा प्राइस में बिके

ipl-700दिल्ली के पवन नेगी ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार दिग्गजों को झटका दिया। वे शुक्रवार को ही टी-20 वर्ल्ड कप-2016 के लिए इंडियन टीम में चुने गए थे। आईपीएल ऑक्शन में नेगी का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था और वे 8.5 करोड़ रुपए में बिके। वे इस आईपीएल ऑक्शन के सबसे बड़े डार्क हॉर्स साबित हुए। उनकी बोली भी काफी इंटरेस्टिंग रही। बोली की शुरुआत पुणे ने की, लेकिन बाजी दिल्ली ने मारी।
दोनों टीम, कैसे एक-दूसरे को हराने के लिए लगाते रहे बोली….

– नेगी की बोली सबसे पहले पुणे ने बेस प्राइस की ही लगाई। लेकिन तुरंत दिल्ली ने डेढ़ करोड़ रुपए लगा दी।
– फिर पुणे ने 2 करोड़ की बोली लगाई। दिल्ली ने भी हार नहीं मानी और 3 करोड़ की बोली लगा दी।
– पुणे को यह बरदाश्त नहीं हुआ और उसने 4.5 करोड़ रुपए की बोली लगा दी। दिल्ली ने इसे इगो पर ले लिया और 6 करोड़ की बोली लगाई।
– रोमांच बढ़ता गया, नेगी को लेकर दो फ्रेंचाइची आपस में भिड़ रही थीं, बाकी सिर्फ देख रहे थे।
– पुणे ने 7 करोड़ रुपए की बोली लगाई। कुछ देर तक माहौल शांत रहा और लगा कि पुणे ने बाजी मार ली।
– लेकिन डन होने ही वाला था कि दिल्ली ने 8.5 करोड़ रुपए की फाइनल बोली लगा दी और नेगी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

क्यों इतने महंगे बिके नेगी…
– नेगी अच्छे ऑलराउंडर हैं। उनका 135 का स्ट्राइक रेट है।
– 56 टी-20 में नेगी ने 46 विकेट और 479 रन बनाए हैं।
– धोनी नेगी को टीम में शामिल किए जाने के फेवर में थे।
– उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था, लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा।
– वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्ट होने का फायदा मिला।
– नेगी को 2014 के ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा था।
– चेन्नई से पहले भी नेगी दिल्ली डेयरडेविल्स में ही थे।

2015 में 16 करोड़ के युवी को मिले सिर्फ 7 करोड़

– युवराज को सुबह 7 करोड़ की कीमत मिली थी। तब ऐसा लग रहा था कि कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी युवराज तक नहीं पहुंच पाएगा।
– लेकिन 2015 में युवराज को 16 करोड़ की कीमत पर खरीदने वाली टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने इस बार भी एक चौंकाने वाला फैसला किया।
– उसने नेगी को 8.5 करोड़ रूपए में खरीद लिया। सबसे रोचक बात ये है कि उन्होंने अब तक 3 फर्स्ट क्लास, 19 लिस्ट-ए और 56 टी-20 मैच खेले हैं।
युवी के अलावा और किन-किन को हुआ नुकसान
– युवराज के अलावा सबसे महंगे बिके शेन वाटसन को भी नुकसान हुआ है।
– राजस्थान रॉयल्स से उन्हें 12.5 करोड़ मिलते थे, जबकि अब उन्हें आरसीबी ने 9.5 करोड़ रुपए में खरीदा है।
– पिछले साल 10.5 करोड़ रुपए में बिके दिनेश कार्तिक को इस बार सिर्फ 2.3 करोड़ रुपए में गुजरात लायंस ने खरीदा।
कौन कितने में बिका, कितना था बेस प्राइस
प्लेयर टाइप बेस प्राइस सेल प्राइस टीम
केविन पीटरसन बैट्समैन 2 करोड़ 3.5 करोड़ राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
ड्वेन स्मिथ ऑलराउंडर 50 लाख 2.3 करोड़ गुजरात लायंस
इशांत शर्मा बॉलर 2 करोड़ 3.8 करोड़ राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
शेन वाटसन ऑलराउंडर 2 करोड़ 9.5 करोड़ RCB
आशीष नेहरा बॉलर 2 करोड़ 5.5 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद
युवराज सिंह ऑलराउंडर 2 करोड़ 7 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद
डेल स्टेन बॉलर 1.5 करोड़ 2.3 करोड़ गुजरात लायंस
संजू सैमसन विकेटकीवर 2 करोड़ 4.2 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
जोस बटलर बैट्समैन 1 करोड़ 3.8 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
दिनेश कार्तिक विकेटकीपर 2 करोड़ 2.3 करोड़ गुजरात लायंस
इरफान पठान ऑलराउंडर 1 करोड़ 1 करोड़ राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
क्रिस मोरिस ऑलराउंडर 50 लाख 7 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
कोलिन मुनरो ऑलराउंडर 30 लाख 30 लाख KKR
स्टुअर्ट बिन्नी ऑलराउंडर 2 करोड़ 2 करोड़ RCB
धवल कुलकर्णी बॉलर 2 करोड़ 2 करोड़ गुजरात लायंस
प्रवीण कुमार बॉलर 50 लाख 3.5 करोड़ गुजरात लायंस
जॉन हेस्टिंग बॉलर 2 करोड़ 1.3 करोड़ KKR
मिशेल मार्श ऑलराउंडर 2 करोड़ 4.8 करोड़ राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
टिम साउदी बॉलर 1 करोड़ 2.5 करोड़ मुंबई इंडियंस
मोहित शर्मा बॉलर 1.5 करोड़ 6.5 करोड़ KXIP
कार्लोस ब्रैथवेट ऑलराउंडर 30 लाख 4.2 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
मार्कस स्टोनिस बैट्समैन 30 लाख 55 लाख KXIP
मुस्तफिजुर रहमान बॉलर 50 लाख 1.4 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद
काइली एबॉट बॉलर 30 लाख 2.1 करोड़ KXIP
बरिंदर सरन बॉलर 50 लाख 1.2 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद
करूण नायर बॉलर 10 लाख 4 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
ईशान किशन बैट्समैन 10 लाख 35 लाख गुजरात लायंस
रिषभ पंत बैट्समैन 10 लाख 1.9 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
एकलव्य द्विवेदी बैट्समैन 20 लाख 1 करोड़ गुजरात लायंस
पारस डोगरा बैट्समैन 10 लाख 10 लाख गुजरात लायंस
आदित्य तारे बैट्समैन 20 लाख 1.20 सनराइजर्स हैदराबाद
इकबाल अब्दुल्ला बॉलर 10 लाख 10 लाख RCB
दीपक हूड्डा बैट्समैन 10 लाख 4.2 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद
पवन नेगी ऑलराउंडर 30 लाख 8.5 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
रजत भाटिया ऑलराउंडर 10 लाख 60 लाख राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
नाथू सिंह बॉलर 10 लाख 3.2 करोड़ मुंबई इंडियंस
अंकित राजपूत बॉलर 10 लाख 1.5 करोड़ KKR
एम अश्विन बॉलर 10 लाख 4.5 करोड़ राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
केसी करियप्पा बॉलर 10 लाख 80 लाख KXIP
एरॉन फिंच बैट्समैन 1 करोड़ 1 करोड़ गुजरात लायंस
सैम बिलिंग्स विकेटकीपर 30 लाख 30 लाख दिल्ली डेयरडेविल्स
थिसारा परेरा ऑलराउंडर 1 करोड़ 1 करोड़ राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
एंड्र्यू टाई बॉलर 30 लाख 50 लाख गुजरात लायंस
क्रुणाल पांड्या ऑलराउंडर 10 लाख 2 करोड़ मुंबई इंडियंस
केन रिचर्डसन बैट्समैन 2 करोड़ 2 करोड़ RCB
सैमुअल बद्री ऑलराउंडर 50 लाख 50 लाख RCB