Breaking News

अमेठी में अनोखा सियासी दंगल-एक राजा की दो रानियों के बीच लड़ाई बनी दिलचस्प

लखनऊ। अमेठी में अनोखा सियासी अखाड़ा जम चुका है। राजपरिवार की दो रानियां एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोंकेंगी। एक रानी कांग्रेस के टिकट पर तो दूसरी रानी भाजपा के दम पर मैदान में हैं। राजा संजय सिंह के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है जिस बीवी को उन्होंने घर से निकाल दिया है, अब वे  सियासत के मैदान में भी उनसे दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।

भाजपा ने राजा की पहली पत्न को दिया टिकट

अमेठी में संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमिता सिंह चुनाव लडेंगी। हालांकि टिकट की घोषणा भले अधर में लटकी है मगर अमिता सिंह का कहना है कि सपा से गठबंधऩ के बाद अगर कांग्रेस उन्हें टिकट नहीं देगी तो वह निर्दल भी लडेंगी। दरअसल कांग्रेस के साथ गठबंधन हो जाने से अमेठी विधानसभा सीट पर सपा गायत्री प्रजापति को उतारना चाह रही। उधर भाजपा की ओर से अमेठी सीट से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया गया है।